बयाली भूतनाथ मंदिर नौली में शिव महापुराण कथा,लगा श्रद्घालुओ का तांता:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के पोखरी विकास खण्ड के नौली में बयाली भूतनाथ मंदिर में 11दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन चल रहा है,और यहां पर कथा श्रवण के लिए श्रद्घालुओ की भीड़ देखते ही बनती है।यही नही कथा श्रवण के लिए काफी दूर-दूर से लोगो का आना-जाना लगा हुआ है। कथा 19जनवरी से प्रारंभ हुई है, कथावाचक आचार्य महादेव किमोठी के मधुकंठ से निकली अमृतवाणी से भगवान शंकर की अनेक कथाओ का वाचन किया जा रहा है। शिव पार्वती के विवाह का सुन्दर वर्णन किया जा रहा। और कहा कि जो शंकर भगवान की कथा का श्रवण करता है,उसके सारे पाप व कष्ट नष्ट हो जाते है, तथा सारे मनोरथ पूरे हो जाते है।
उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को सत्संग और भगवान की कथाओ का श्रवण करना चाहिए। कथावाचक आचार्य किमोठी ने कहा कि पर्वतराज हिमालय की कठिन तपस्या के बाद माता पार्वती उनके घर मे आदि शक्ति जगदम्बा के रूप में प्रकट हुई।और बचपन से ही भोलेनाथ की भक्ति भाव में लगी रहती है।जव पार्वती शादी योग्य हुई तो भगवान शंकर से उनकी शादी की गयी। इस प्रकार कथा का सार यह है, कि शिव पार्वती की तरह दाम्पत्य जीवन व्यतीत होना चाहिए। नौली-कुजणी के सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह नेगी,प्रधान सत्येंद्र सिंह नेगी, नारायण सिंह नेगी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माहेश्वरी देवी, देवेन्द्र नेगी ने संयुक्त रूप से बताया कि बयाली भूतनाथ जी की गांव व क्षेत्र के लोगो पर असीम कृपा है ।
कभी भी क्षेत्र में कोई दैवीय आपदा आने की संभावना होती है तो पहले संकेत देता है। महामारी को तो क्षेत्र मे घुसने ही नही दिया जाता है। इसलिए बयाली भूतनाथ पर गांव व लोगो की अटूट विश्वास व श्रद्धा बनी रहती है।उन्होंने कहा कि जो भूतनाथ के पास मनौती करते है, वह निश्चित पूरी होती है। इसलिए दूर-दूर से लोग यहां भगवान बयाली भूतनाथ के दर्शनो के लिए आते है। अब बयाली भूतनाथ तक पहुंचने के लिए हापला,गुणम, नैल -नौली तक यातायात के लिए सड़क है, गाड़ी से उतर कर करीबन 100 मीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंच जाते है। महाशिवपुराण पुराण में पाठार्थी पं0 कमल किशोर किमोठी,गीता राम मैठानी है।



