धूम-धाम से मनाया गया पीखरी में 75वाॅ गणतंत्र दिवस
पुष्कर पर्वत न्यूज:राजेन्द्र असवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खण्ड मुख्यालय पोखरी मे 75वाॅ गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया है। सरकारी शिक्षण संस्थान राइका नागनाथ, चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल विनायकधार-पोखरी,जीजीआईसी पोखरी,सरस्वती शिशु मंदिर पोखरी, सरस्वती विद्यामंदिर पोखरी,प्राथमिक विद्यालय पोखरी,एबीएम पोखरी-गुनियालाखाल, जूनियर हाईस्कूल पोखरी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात अपने-अपने शिक्षण संस्थानो में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सरकारी संस्थान तहसील में एसडीएम कमलेश मेहता,लोनिवि में अधिशासी अभियंता एसएस सिन्हा,पीएमजीएसवाई में अधिशासी अभियंता पीआर चमोली,ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ पन्नालाल ,सीएचसी मे अधीक्षक डा0आशिफ अल्वी एवं गोल मार्केट में व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने झंडारोहण किया, तथा शिक्षण संस्थानो में उनके प्रधानाचार्य,व प्रधानाध्यापको ने झंडारोहण किया और सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। और देश के उन सभी शहीदो को नमन किया गया।अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।


