एक
इंटर कालेज रडुवा-चांदनीखाल में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया:
पुष्कर पर्वत न्यूज /राजेन्द्र असवाल:
पोखरी/चमोली:
विकास खण्ड पोखरी के उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रडुवा -चांदनीखाल ने 75वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया । छात्र छात्राओं द्वारा कालेज से उल्काधार, चांदनीखाल होते हुए धोड़ा और वहां से वापस कालेज तक प्रभातफेरी निकाली गयी। और देशभक्ति के गीत और नारे लगाए गये। साथ में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार,मनमोहन परमार,गौतम जी, शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे। विद्यालय में प्रधानाचार्य संजय कुमार द्वारा झंडारोहण किया गया। और छात्रो की प्रेड के साथ सलामी ली गई। इस अवसर पर प्रार्थना,समूहगान देशभक्ति गान प्रस्तुत करते हुए मतदान की प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित के साथ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल ने आजादी के शहीद बलिदानियो के बलिदान को नमन करते हुए कहा इनका बलिदान व्यर्थ न जाये, इसके लिए हमें एकता और अखंडता बनाये रखना है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओ ने रंगारंग सांसकृतिककार्यक्रम ,देशभक्ति के गीत,भाषण की प्रस्तुतियां दी गयी।
कला उत्सव में कालेज के छात्रो का नाटक अभिमन्यु के पात्र दिव्यांशु,और भूड़ देवा नारद के स्वरूप का पात्र प्रकाश की बहुत ही शानदार प्रस्तुति रही।
कार्यक्रम में दिगपाल नेगी, जगदीश नेगी, प्रधान रडुवा प्रदीप बर्त्वाल,दिनेश रडवाल,प्रेम सिंह राणा,लखपत राणा,पी,टी,ए अध्यक्ष,संरक्षक,एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती अंबिका नेगी,राकेश लाल, व कमलेश व छात्र छात्र-छात्राओ सहित कई लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मनमोहन परमार ने किया ।


