नगर पंचायत ने दी, निवर्तमान अध्यक्ष व सभासदो को विदाई:
राजेन्द्र असवाल
चमोली:
जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी मे निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदो को नगर पंचायत की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर एवं सभी कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत व उनके सभासदो का कार्यकाल पूरा होने पर निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत एवं सभासदों को भावभीनी विदाई दी गयी। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत व हनुमंत कण्डारी, सत्येन्द्र कण्डारी,सोहन लाल,रीना सती,समुद्रा देवी, योगेन्द्र चौधरी ,सुरजी देवी सहित को साल और गिफ्ट भेंटकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई ।इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के कार्यकाल मे रिकार्ड विकास कार्य हुए है।जो सदैव याद रहेगे।लक्ष्मीप्रसाद पंत ने कहा
कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल में पोखरी नगर पंचायत में ऐतिहासिक विकास कार्य हुये है । आजादी के बाद पहली बार इतने विकास कार्य पोखरी क्षेत्र व नगर पंचायत में हुए हैं ।लाखों रुपये की लागत से पार्को का निर्माण, महिलाओं के लिए पिंक टाइलेट का निर्माण ,रैन बसेरा बनाया गया ,हर वार्ड में टाइल्स वाले रास्तो का निर्माण किया गया ,गरीबी आवास विहीन परिवारो को बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास वितरित किए गए साथ ही गरीबो को आर्थिक सहायता बांटी गयी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया । इन तमाम विकास कार्यो सहित साफ सफाई व्यवस्था में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर सहित सभी कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों का अभूतपूर्व सहयोग उन्हे मिला है। वहीं अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ने कहा कि इन पांच वर्षो में नगर पंचायत के विकास कार्यो में निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत सहित सभी निवर्तमान सभासदो का नगर पंचायत पोखरी को पूर्ण सहयोग रहा ।इस अवसर पर , व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष दीपक चौधरी , देवेन्द्र प्रकाश रावत,महिधर पंत,, आशुतोष सेमवाल, आशीष चमोला, आशीष कुमार,मन्दीश कण्डारी,अब्बल सिंह चौधरी सहित तमाम नगर पंचायत कर्मचारी , पर्यावरण मित्र ,व्यापारी मौजूद थे । संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सती ने किया।

