ओवर लोडिंग वाहन के खिलाफ पुलिस ने की न्यायिक कार्यवाही:

खबर शेयर करें:


ओवर लोडिंग वाहन के खिलाफ पुलिस ने की न्यायिक  कार्यवाही:


राजेन्द्र असवाल:

चमोली

जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी के अन्तर्गत रौता- पोखरी  खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम मे डालकर यातायात करना खतरे से खाली नही है।  एक तो खस्ताहाल सड़क उस पर   भी ओवर  लोडिंग कर सफर करना  किसी दुर्घटना को निमंत्रण देने के बराबर  है। इस सड़क पर कई  महिनो से  ओवर लोडिंग व निर्धारित किराया वसूलने की शिकायत थी, पुलिस ने किराया तो निर्धारित करवा दिया  था। और ओवर लोडिंग के लिए चेकिंग जारी थी,इस सड़क पर गुजरने वाले वाहन एक दूसरे को चेकिंग की खबर भेजकर सतर्क हो जाते थे।रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान  गाड़ी न0 यूके07टीए0573 को ओवर लोडिंग के साथ पकड़ लिया, और कार्यवाही न्यायालय को भेज दी।एसओ डीएस कंडारी ने बताया कि रौता- पोखरी सड़क पर ओवर लोडिंग की शिकायत मिल रही थी, लगातार चेकिंग चलती रही, लेकिन पुलिस की चेकिंग की खबर  मोबाइल से गाड़ी वाले एक दूसरे को भेज देते थे, और वाहन चालक पहले ही सतर्क हो जाते थे,  रविवार को ओवर लोडिंग कर चलने वाले वाहन का चालान कर   कार्यवाही  न्यायालय को भेज दी, और चालक को जमानत पर छोड दिया गया है।

खबर शेयर करें: