अधिवर्षता पूर्ण होने पर दी, संगठन ने भावभीनी विदाई:

खबर शेयर करें:

अधिवर्षता पूर्ण होने पर दी, संगठन ने भावभीनी विदाई:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








पोखरी(चमोली)

अपने अधिवर्षता पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर कार्यरत फार्मेसी अधिकारी सत्येन्द्र भंडारी एवं एमएसडी  मे कार्यरत मुख्य फार्मेसी अधिकारी जीएल आर्य को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वारा  गोपेश्वर में एक सादे समारोह को आयोजित कर विदाई दी गयी। दोनो कर्मचारियों की चालीस साल  सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यो की सराहना की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएल कोठियाल  तथा संचालन जिला मत्री लखपत नेगी ने करते हुए दोनो लोगो के की के दौरान के गये कार्यो की सराहना की गयी, कहा कि दोनो की सेवा,समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी हम सभी लोगो के लिए एक प्रेरणा है। 

  इस अवसर पर प्रदीप रावत, कुलदीप गुसांई, संजय बिष्ट, एचडी देवनागरी,आरए  नेगी,अमरनाथ नथवाल, संजय बिष्ट, संजय गुसांई, संजय असवाल  सहित तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: