मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पोखरी पुलिस ने परिजनों के सपुद किया: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) गुरुवार को कनकचौरी के स्थानीय लोगो ने पोखरी पुलिस को सूचना दी कनकचौंरी बाजार में एक महिला अकेली भटक रही है ,तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। सूचना मिलते ही पोखरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षा की दृष्टि से अपने संरक्षण में लेकर थाना लाई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बताई जा रही थी, केवल इतना ही बता सकी कि वह जनपद रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। सीमित जानकारी और महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महिला के परिजनों तक शीघ्र पहुंचने की कोशिश करते हुए आस-पास के गांवों, स्थानीय लोगों तथा विभिन्न माध्यमों से लगातार संपर्क स्थापित कर महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास जारी रखा। पुलिस टीम के प्रयासों के बाद महिला के पति से संपर्क स्थापित कर उन्हें थाना पोखरी बुलाया गया। जहां महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बिना बताए घर से निकल गई थी, जिसके बाद पूरा परिवार उसकी तलाश में परेशान था। अपनी पत्नी के सकुशल मिलने पर उन्होने पोखरी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दलबीर सिंह नेगी, महिला होमगार्ड ममता देवी ,होमगार्ड राकेश होमगार्ड व दिनेश मौजूद थे।