ऑपरेशन प्रहार: नशे में शांति भंग करने के आरोप में चार का चालान: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) मंगलवार को चार युवको द्वारा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान विनायकधार के समीप हो-हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे चार युवको पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाकर चालान किया है। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुकेश निवासी वल्ली पोखरी, अनूप निवासी किरोली पीपलकोटी, अनिल एवं अनुज निवासी किरोली पीपलकोटी बताया गया है। और पुलिस ने चारो आरोपियो का चालान कर दिया है। साथ ही चारो आरोपियों को हिदायत दी गयी कि भविष्य में इस प्रकार से शराब पीकर सार्वजनिक स्थानो पर हुडदंग व हो- हल्ला न किया जाए।