आरओ ने किमोठा के निर्विरोध प्रधान हरिकृष्ण किमोठी को दिया ,प्रमाण पत्र:

खबर शेयर करें:

आरओ ने किमोठा के निर्विरोध प्रधान हरिकृष्ण किमोठी को दिया ,प्रमाण पत्र:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली:

 विकास खंड पोखरी में निर्विरोध निर्विरोध पांच ग्राम प्रधानो में से  किमोठा के प्रधान ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी को  रिटर्निंग आफिसर राजकुमार व नोडल अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने मंगलवार को प्रधान का प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी है। वहीं निर्विरोध निर्वाचित प्रधान किमोठी ने अपनी ग्राम पंचायत की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। 


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मेरी ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता ने  मुझे  निर्विरोध प्रधान बनाने पर विश्वास जताया है,मेरी पूरी कोशिश होगी कि मै उनके विश्वास पर खरा उतरूगां। प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने कहा कि मेरी ग्राम पंचायत खुशहाल रहेगी तो सभी विभाग भी खुशहाल रहेगे, और वे आगे गांव के विकास के लिए  अधिकारी व कर्मचारियों  की नींद हराम कर देगे। 


कहा कि भय व भ्रष्टाचार मुक्त विकास की अवधारणा की भावना से काम होना चाहिए। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास में भी उनकी भागीदारी रहेगी। कहा कि इस संबंध में सरकार  व पत्रकारो का पूरा सहयोग लिया जायेगा।

खबर शेयर करें: