नगर पंचायत व एनसीसी कैडेट्स ने की स्वच्छता को लेकर सफाई:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
पोखरी: स्वच्छता को लेकर जिलाधिकारी डा, संदीप तिवारी के दिशा निर्देशन में नगर-पंचायत के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण मित्रो के साथ पोखरी में मिनीस्टेडिएम, तहसील परिसर व विनायकधार मार्ग तक कूड़ा एकत्रित कर,झाड़ी काटकर सफाई की ।
रविबार सुबह 08बजे से नगर पंचायत पोखरी एवं राइका नागनाथ में प्रशिक्षण ले रहे एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता बनाये रखने के लिए मिनीस्टेडिएम सहित तहसील परिसर एवं विनायकधार तक सड़क व आसपास साफ सफाई व झाड़ी काटकर सफाई की गयी।
सफाई अभियान से आमजन को साफ सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पालीथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की अपील की गयी। इस अवसर पर ईओ बीना नेगी, ईएनओ डीएस रावत, अनूप रावत, संदीप कुमार, सुबेदार समर सिंह, जगदीश सिंह एवं पर्यावरण मित्रो सहित कई लोग मौजूद।


