*आवारा गायो के नुकसान से आक्रोशित ग्रामीण मवेशी बांधकर लाए तहसील में*

खबर शेयर करें:

*आवारा गायो के नुकसान से आक्रोशित ग्रामीण मवेशी बांधकर लाए तहसील  में*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

पोखरी: नगर क्षेत्र की आवारा गायों  के नुकसान को लेकर देवस्थान के ग्रामीणों ने गायो को बंधकर देवस्थान गांव से लेकर बाजार होते हुए जन आक्रोष व तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय में लेजाकर वहीं बांध दी।, ग्रामीणो  ने कहा कि आवारा गायो ने उनकी खेती-बाड़ी और सांग सब्जियों की खेती को चौपट कर दिया है ।   जिस वजह ग्रामीण हैरान और परेशान हैं । गुरुवार को   देवस्थान के  ग्रामीणो महिला पुरुषो ने  तहसील प्रशासन से मांग की  है कि उन्हें इन आबारा गायों के आतंक से निजात दिलाई जाय। उन्होने कहा कि  बाजार में छोड़ी गयी आवारा गायों  का झुंड  रात को उनके खेतों और बगीचों में पहुंच रहे हैं और उनकी गेहूं जौ सरसों की फसलें तथा सांग सब्जियों की खेती को तहस नहस कर रहे हैं , यही नही रात को  गौशालाओं में के पास मवेशियों के लिए रखा चारा/ घास  भी चट कर दे रहे है। कहा कि आवारा गाय इतनी चकडीत हो गये है,कि जब ग्रामीण खाना खाने के बाद  सो रहे है, उसके बाद पहुंच  रहे है, आवारा गायो को भगाने के लिए ग्रामीण रात्रि जागरण भी कर रहे है, लेकिन वे समझ रहे है कि आज खतरा है, आधे रास्ते से लौट जा रहे है, गौ सदन का संचालन एक एनजीओ के द्वारा  होना है, उनके चारा व रखवाले की व्यवस्था नही हुई  है। ग्रामीणो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार किशोर सिंह  रौतेला द्वारा पशुपालन विभाग से इन गायों की टैग के माध्यम से पहिचान करने के लिए कहा गया तो  पशुपालन विभाग के फार्मेसिस्ट आशीष रावत ने बताया कि  चेकिंग में किसी भी गाय पर टैग नहीं मिला  । तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार को एसडीएम की मौजूदगी में ईओ व ग्रामीणो के बैठक कर आवारा गायों को गौसदन पहुचाने की व्यवस्था की जायेगी।  इस अवसर पर ग्रामीण वत्सला सती , रामेश्वरी देवी सती , जितेंद्र सती,कालिका प्रसाद सती, वेद प्रकाश सती, फतेराम सती, कविता सती, शांता देवी सती ,दर्शनी देवी, रीना सती,कमला देवी, ज्योति देवी, प्रियका देवी सहित तमाम ग्रामीण  महिला पुरुष मौजूद थे ।वहीं तहसीलदार किशोर सिंह रौतेला का कहना है कि   इस सम्बन्ध में  कल तहसील में प्रशासन के सानिध्य में   नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना देवी  और ग्रामीणों के बीच  एक बैठक आयोजित की जायेगी तथा इन आवारा गायों को नगर पंचायत के गौ सदन में  शिफ्ट किया जाएगा । गौसदन बनकर तैयार है, एनजीओ को स्वीकृति न मिलने से अब कुछ समय के लिए नगर पंचायत को व्यवस्था करने के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत में ग्रामीणो,प्रशासन के साथ बैठक आयोजित की गयी है।उसके बाद आवारा गायो को गौसदन तक पहुंचाया जायेगा। बीना बिष्ट ईओ नगर पंचायत पोखरी।

खबर शेयर करें: