होली का पर्व बड़ी थूम-धाम व सौहार्द के साथ संपन्न:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
भारतीय संस्कृति और परंपराओ को लेकर रंगो का त्योहार व जुमा की नवाज सौहार्द,शालीनता एवं भाईचारे के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ है। पोखरी पुलिस की मुस्तैदी बरतने की वजह से क्षेत्र में कहीं से भी कोई होली के दौरान हुड़दंग की शिक़ायत नही है। होली के त्योहार को लेकर घरों में सुबह से ही गुजिया,पकोड़ी तथा मिठाई खिलाकर एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर खूब मनोरंजन किया गया, जहां अधिकांश युवा वर्ग ने घरो से बाहर जाकर पिकनिक मनायी तो वहीं महिलाओ ने घरो व आस पास के मंदिरों में जाकर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और खूब नाचगान कर होली मनाई ।
वहीं आम लोगो की तरह थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया की मौजूदगी में पुलिस ने भी स्वयं होली खेली, और उसके बाद संपूर्ण स्टाफ एवं ड्यूटी में तैनात होमगार्ड ने मिलकर सामुहिक भोज का आनंद लिया, और बड़े प्रेम से एसओ चौरासिया ने अपने हाथो से सभी को भोजन परोसने में सहयोग किया। एसओ की कार्य कुशलता व व्यवहार को लेकर पुलिस स्टाफ ने तारीफ की, कहा कि इस प्रकार सामुहिक रूप से होली खेल कर और मिल बैठ कर भोजन पहली बार किया है। कहा कि इससे बड़ी आनंद की अनुभूति हुई है।


