*पोखरी में समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
पोखरी ब्लॉक के प्रांगण में बुधवार को जिला समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रीति और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र विष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, कृषि विभाग, सहित समाज कल्याण विभाग के स्टाल लगाए गए।
ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओ की जानकारी आमजन को दी गयी है। कई सराहना की है।जिसमें स्वास्थ्य विभाग होम्योपैथिक 51,ENT 12,दिव्यांग प्रमाण-पत्र 14,हड्डी रोग 20,नेत्र 20, लोगो ने स्वास्थ्य लाभ एव दवा ली।पशुपालन विभाग 20 मामले,उद्यान विभाग25 मामले, डीईआरसी 31, मामले,कृषि विभाग के 15, पुनर्वास केन्द्र में 31 मामलें निपटारे गये।समाज कल्याण विभाग ने पेंशन योजनाओं का सत्यापन के साथ समस्याओं का निराकरण किया गया ।इस अवसर पर सीएमओ अभिषेक गुप्ता, डॉ पन्ना, डॉ निरमल प्रसाद, डॉ निधि,समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र पंवार, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र विष्ट, एडीओ पंचायत संजय कुमार शान्डिल्य , खंड कृषि अधिकारी हरिश टम्टा संजीव बुटोला, सतवीर रावत,रजनी पंवार, आशीष रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।


