*पेट्रोल पंप खुलने से नगर-पंचायत पोखरी की एहमियत बड़ी है:रजनी भंडारी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
पोखरी में पेट्रोल पंप खुलने से नगर पंचायत पोखरी की एहमियत बढ़ने लगी है,नगर मुख्यालय पर सोमवार को इंडियन आयल का एक और पेट्रोल पंप, खुला है। इसका उद्धाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने पेट्रोल पंप मालिक बसंत भंडारी ग्राम-विशाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेट्रोल पंप खुलने से जहां वाहनो को तेल भरने की सुविधा मिलेगी वहीं स्थान बिशेष की एहमियत भी बढ़ती है।
बताते चले कि इससे पहले एक पेट्रोल पंप पोखरी विशाल खाल मार्ग पर निकट डिग्री कालेज में खुला है, और सोमवार को पोखरी-विनायकधार में खुला है। और एक पेट्रोल पंप पोखरी-वल्ली मार्ग पर निर्माणाधीन है। अगर देखा जाय तो नेशनल हाईवे पर तो एक-एक ही पेट्रोल पंप है। पोखरी नगर पंचायत में तीन पेट्रोल पंप होने से नगर पंचायत पोखरी के विस्तार के शुभ संकेत लग रहे है, कहा जा रहा है कि अब पोखरी नगर पंचायत के समीपवर्ती गांवो का परिसीमन करते हुए नगर पंचायत पोखरी मे सम्मलित करने हुए बहुत जल्दी नगर पालिका का दर्जा मिल सकता है। इस अवसर पर उमेश भंडारी,सत्येन्द्र कंडारी,एडवोकेट जीतसिंह रौथाण, विष्णु प्रसाद चमोला,आदित्य राम त्रिपाठी,संतोष भंडारी ,राजेंद्र त्रिपाठी सहित ग्रामवासी विसाल व पोखरी के व्यापारी मौजूद थे।

