* एसडीएम ने किया मीट की दुकानो का औचक निरीक्षण,कमियां मिलने पर किया जुर्माना*

खबर शेयर करें:

* एसडीएम ने किया  मीट  की दुकानो का औचक निरीक्षण,कमियां मिलने पर  किया जुर्माना*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




 पोखरी(चमोली)

 एसडीएम कमलेश मेहता ने सोमवार को मीट की दुकानो का औचक निरीक्षण किया,दुकानो में खामियां मिलने पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया।  एसडीएम ने सोमवार को  ईओ नगर पंचायत, पशुचिकित्सक सिद्दार्थ खत्री,और सीएससी पोखरी के डा0 मोहम्मद नईम को साथ लेकर मीट के दुकानदार सोनू पाल,रोहित पाल व सुनील पाल की  दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकान में गीजर,खुले में मांस रखना साफ सफाई न रखना ,मुर्गो को जाली की सफाई न रखना तथा मछली बिना बर्फ के रखने पर मछली का सेंपल लेकर पशुचिकित्सक को जांच के आदेश दिए। उन्होने  मीट बिक्रेताओ को दुकान  संचालन के नियम बताते हुए हिदायत भी दी गयी।कहा कि बूचड़खाने के लिए नगर पंचायत एवं सर्किल आफिससर  से एओसी लेना अनिवार्य है, तथा पशुओ को काटने से पहले पशुचिकित्सक से जांच करवानी आवश्यक है। कहा कि दुकान में पर गहरे रंग के पर्दे या गहरे रंग का ग्लास लगाये जांय।यही नही मीट काटने की चाकू छुरी गंडासा स्टील का होना चाहिए। तथा मीट बिक्रेता व दुकान संचालक  व अन्य कर्मचारी का डाक्टर  द्वारा  स्वस्थता प्रमाण-पत्र होना चाहिए। उन्होने मीट दुकान संचालित के नियम बताते हुए कहा कि मीट की दुकान धार्मिक स्थानो, शिक्षण संस्थाओ,सब्जी बाजार  व सार्वजनिक स्थानो से 50मी0 दूरी पर होनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि मीट की दुकान संचालन के लिए 17 नियम बने हुए  है,जो इन नियमो का पालन नही करेगा उसका बूचड़खाने का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। मीट की दुकानो में कमियां पाये जाने पर तीनो दुकानदारो का ईओ रोशन पुंडीर  को एक-एक हजार रुपए का चालान काटने के निर्देश दिए।

खबर शेयर करें: