*कार्यवाही के आश्वासन पर महाविद्यालय के छात्रो का अनशन समाप्त*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
राजकीय महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी के छात्रो का तहसील परिसर में चल रहा आमरण-अनशन सोमवार चौथे दिन को तहसील स्तर पर गठित समिति के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। बताते चले कि महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी के छात्र अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर महाविद्यालय के विभिन्न विभागो में प्रध्यापको के रिक्त पद अर्थशास्त्र, अंग्रेजी व रसायन विज्ञान के प्राध्यापक को शीघ्र भरने,पीजी स्तर पर संपूर्ण विषयो की स्वीकृति व महाविद्यालय आने-जाने वाले मार्ग को सीसी मार्ग बनाने की थी। जिस पर एसडीएम कमलेश मेहता के निर्देशन में नायब तहसीलदार अनुराग शर्मा ,महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा, एनके चमोला,थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया,एडवोकेट श्रवण सती,निवर्तमान छात्र अध्यक्ष सचिन नेगी,कु0 लक्षमी,छात्र प्रतिनिधि अंकित चौधरी,आकाश चमोला व अर्पित खत्री की समिति बनायी गयी और समिति और छात्र-छात्राओ की आपस में चर्चा-परिचर्चा में कहा गया कि छात्र-छात्राओ की मांग के संबंध में महाविद्यालय को अवगत नही कराया गया, महाविद्यालय के माध्यम से छात्रो की मांग को उच्च स्तर पर भेजा जायेगा।
हालांकि तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओ का ज्ञापन मिलते ही कार्यवाही करते हुए शासन को भेजा जा चुका था। पुन: अग्रिम कार्यवाही करने के आश्वासन पर छात्र सहमत हुए और समिति के सभी लोगो ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कर दिया।


