*एसडीएम की मौजूदगी में न0पं0 व व्यापार प्रतिनिधियों ने की सफाई*

खबर शेयर करें:

*एसडीएम की मौजूदगी में न0पं0 व व्यापार प्रतिनिधियों ने की सफाई*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी-नागनाथ:

एसडीएम अबरार अहमद ने दीपावली के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत व व्यापार  संघ  के संयुक्त तत्वावधान में साफ सफाई की गयी।  एसडीएम ने कहा कि बेहत्तर स्वास्थ्य  के लिए स्वच्छता बनाये रखना आवश्यक है।इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। ईओ बीना नेगी ने कहा कि वे अभी स्थानांतरण होकर आयी है। और नगर को साफ रखना  उनका मुख्य उद्देश्य है, कहा कि उनके नगर के पर्यावरण मित्र  लगातार  स्वच्छता के प्रति गंभीर है।उन्होने कहा कि  जो व्यक्ति गंदगी  करेगा , उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ चालान भी काटा जायेगा।  व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी प्रत्येक घरो में कूड़ादान दिए जाए।  ताकि बस्तियों में भी गंदगी न हो। गृहणी पार्वती असवाल ने कहा कि पानी की निकासी की नालियों में  कूड़ा डालने वाले लोगो के खिलाफ भी कार्रवाई हो। वही जिनके शौचालयों  सीवर पिट लीकेज हो रहे है, उनको व्यवस्था बनवाने की कार्रवाई की जाए। तथा व्यवस्था न करने पर उचित कार्रवाई की जाय, अन्यथा बदबू से बीमारी फैलने का सख्त खतरा बना है। उन्होने कहा कि सड़को की सफाई सभी करते है, लेकिन  गली मुहल्लो में सफाई हफ्तों में  होती है,सीवर पिटो से निकलने वाली गंदगी  की फैल रही बदबू से आमजन का जीना मुश्किल बना है, कहा कि इस पर भी कार्रवाई की जाय।

खबर शेयर करें: