*न0प0 मुख्यालय पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा किया तो कटेगा चालान*

खबर शेयर करें:

*न0प0 मुख्यालय पर सड़क के किनारे  वाहन खड़ा किया तो कटेगा चालान*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-नागनाथ:

नगर पंचायत पोखरी मुख्यालय पर यातायात में व्यवधान उत्पन करने वाले सड़को के किनारे खड़े वाहनो को हटाने तथा गोल मार्केट/बस स्टेशन पर महिनो तक निजी गाड़ियो की पार्किंग  करने और आड़े-तिरछे लगाये जाने वाले वाहनो को शीघ्र हटाया गया है। बताया गया है,इस प्रकार से अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनो के जहां यातायात प्रभावित  होता है, वही देहरादून -पोखरी-हापला रोडवेज व हरिद्वार -पोखरी व रुद्रप्रयाग-पोखरी आने-जाने वाली बसो को घूमने  तक की जगह न मिलने से कईबार रोडवेज आधा किलोमीटर स्टेशन से पहले ही हापला निकल जाती है। जिस वजह बस में यातायात करने वाले लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इन तमाम परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए  पुलिस ,नगर पंचायत कर्मी व राजस्व उपनिरीक्षक व व्यापार पदाधिकारियों की संयुक्त  टीम ने गोल-मार्केट / बस स्टेशन पर कामर्शियल बाहनो के अलावा तथा दो पहिया बाहनो को एक लाइन पर खड़ा करने की हिदायत दी गयी। इसके लिए पुलिस ने बे- तरतीब  तरीके से  खड़े वाहनो को  हटा दिया। स्टेशन पर अब वाहन खड़ा करने के लिए पेंट से निशान लगायें जायेगे ताकि सिस्टम से वाहन खड़े किए जा सकेगे। एसओ विनोद चौरासिया ने कहा कि वाहनो को बेतरतीब खड़ा करने तथा सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करने पर चालान काटा जायेगा। ईओ बीना नेगी ने व्यापारियों से सिंगल यूज पाॅलीथीन का प्रयोग न करने की अपील की गयी। उन्होने कहा कि अब कि भी दुकान पर सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियां मिलने पर पांच हजार रुपए का चालान काटा जायेगा।इस अवसर पर पुलिस कर्मी,राउनि नीरज, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा,महिधर पंत, संतोष चौधरी,द्वारिका प्रसाद, देवेन्द्र चौधरी, ,नगर पंचायत के आशीष कुमार, प्रकाश लाल,चमोला,पुलिस कर्मी आदि मौजूद थे।

खबर शेयर करें: