*गांधी जयंती के अवसर पर जू0वि0 जौरासी में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
02 अक्टूबर वुद्धबार को महात्मागांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्थानीय सरकारी एवं गैर संस्थानो ने उनके चित्रो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। जौरासी में प्राइमरी व जूनियर विद्यालयो संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से बच्चो को अपना हुनर प्रस्तुत करने में बडा उत्साह दिख रहा है, उन्होने छात्र-छात्राओ के लोक गीत एवं नृत्य की तारीफ की। वही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियो ने दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।
विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र बद्रीनाथ व तुंगनाथ की भूमि है यह क्षेत्र शिक्षा की अलग जगाने में अग्रणी स्थान रखता है। विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के लिए विधायक निधि प्राप्त होने पर धनराशि दी देने का वायदा किया, ग्रामीणों द्वारा स्व0 नरेन्द्र सिंह भंडारी की मूर्ति सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग पर विधायक ने कहा कि यह काम कर दिया जायेगा। राशिसंघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि भारत की आत्मा गांवो में बसती है, यहां अनेक प्रतिभाएं उभर कर आती है।गीता देवी ने कहा कि भारत में हिन्दुओ की की संख्या सबसे अधिक है, परन्तु संगठित नही है,उन्होने संगठित होने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चन्द्र प्रकाश नौटियाल, डा,बृजेंद्र कठैत,सुखदेव बर्त्वाल, भरत नेगी,देवेश्वरी गौड ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कुसुम गढ़िया, प्रधान प्रवीण राणा,प्रधान विनोद कुमार सहित तमाम समीपवर्ती गांवो के लोग मौजूद थे।
पीजी कालेज नागनाथ-पोखरी के एनएसएस के छात्रो ने डा0 आरती रावत के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कालेज से लेकर देवस्थान और डामर होते हुए विनायकधार-चौक तक स्वच्छता को लेकर जन जागरुकता रेली निकाली और उन्होने आम जनमानस से स्वच्छता बनाये रखने की अपील की है।
राइका इंटर कालेज देवीखेत के एनसीसी के कैडेट्स ने कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह भंडारी के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता सेवा व जल महोत्सव को लेकर सफाई अभियान चलाकर विद्यालय परिसर की सफाई एवं ग्राम सरणाचांई में प्राकृतिक जल स्रोत की सफाई की गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीएस यादव व सुबोध त्रिपाठी मौजूद रहे।



