*अंडर 19 ,800 मी0 दौड़ -बालक वर्ग में विवेक मेटवाल रौता व बालिका वर्ग में ममता नागनाथ प्रथम*

खबर शेयर करें:

 *अंडर 19 ,800 मी0 दौड़ -बालक वर्ग में विवेक मेटवाल रौता व बालिका वर्ग में ममता नागनाथ प्रथम*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी -नागनाथ: 

विकासखंड पोखरी में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन  मिनीस्टेडिएम पोखरी आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का  शुभारंभ एसडीएम कमलेश मेहता ने खेल ध्वज फहराकर कर तथा गत वर्ष  के चैम्पियन सक्षम ने मशाल दौड लगाकर किया। इस अवसर  पर उन्होने कहा कि  इस प्रकार के खेल आयोजनो से छात्र- छात्राओं को खेलों में अपने प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिला है ,और यही से प्रतिभाशाली खिलाडियों का चयन होता है, खेल के प्रति  भावना होनी चाहिए, तभी जीत का जुनून बनता है उन्होंने कहा सभी खेलो में प्रतिभाग करना चाहिए।




प्रतियोगिता मेंअंडर 17 100 मी0 दौड़ में बालक वर्ग में कार्तिक राइका रडुवा प्रथम, मनीष राइका नागनाथ द्वितीय व मोहित राइका सरमोला तृतीय रहा,बालिका वर्ग में शिवानी राइका थालाबैड प्रथम, मानसी राइका पोगठा द्वितीय,निधि राइका थालाबैड तृतीय रही। 600मी0 दौड में बालकृष्ण वर्ग में अमित नेगी राइका सरमोला प्रथम, प्रियांशु राइका पोगठा द्वितीय व रितिक राइका थालाबैड तृतीय स्थान पर रहा,बालिका वर्ग में प्रिया रावत राइका पोगठा प्रथम, आरुषि राइका थालाबैड तृतीय स्थान पर रही। अंडर 19 -800 मी0 दौड़ बालक वर्ग में विवेक मेघवाल राउमावि रौता प्रथम, आयुश राइका गोदली द्वितीय व नमन देवीखेत तृतीय स्थान  पर रहे। बालिका वर्ग में ममता रावत राइका नागनाथ प्रथम, साक्षी राइका थालाबैड़ द्वितीय व स्मिता राइका पोखरी तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग अंडर 19 -100 मी0 अतुल चन्द्र राइका उडामांडा प्रथम, प्रियांशु रावत राइका नागनाथ द्वितीय व मोहित कुमार राइका पोगठा तृतीय रहे,बालिका वर्ग में आकांक्षा रावत राइका चौंडी प्रथम, आरुषि राइका चौंडी द्वितीय व मोनिका राइका रडुवा तृतीय रही। गोला फेंक अंडर 14  बालक वर्ग में आकाश कंडारी जमावि बमोथ प्रथम, दुर्गेश राइका देवीखेत द्वितीय व आयूश राइका देवीखेत,तृतीय रही,बालिका वर्ग में सलोनी राइका नागनाथ प्रथम, अनुकृति जमावि बमोथ द्वितीय व निकिता राउमावि सरणा-ऐरास तृतीय रही।अंडर 17 बालक वर्ग पीयूष राइका रडुवा प्रथम, मनीष द्वितीय व प्रियांशु रावत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग मे दिव्या राइका पोगठा प्रथम, दीक्षा राइका रडुवा द्वितीय व तरीका राइका नागनाथ तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर निर्णायक मंडल  के अलावा नागनाथ के प्रधानाचार्य ज्ञानीलाल सैलानी,राइका थालाबैड के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत, देवीखेत के प्रधानाचार्य दुर्ग विजयसिंह यादव,अनूप रावत, बबीता भंडारी,राशिसं के अध्यक्ष बीएन किमोठी,राधाकृष्णन मिश्रा,गौरब पुरोहित, गंभीर असवाल, दिनेश जग्गी,सतीश कुमार, सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: