*बद्रीनाथ विधान सभा उपचुनाव में किया महिला मोर्चा ने सम्मेलन के नाम पर किया शक्ति प्रदर्शन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने वुद्धबार को गोल मार्केट पोखरी में महिला मोर्चा सम्मेलन के नाम पर किया शक्ति प्रदर्शन ।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि भाजपा की राज्य व केन्द्र सरकार ने विभिन्न योजनाओ के माध्यम से रोजगार के क्षेत्र में आजीविका बढ़ाने का काम किया।कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश में विकास व रोजगार के क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ काम किए है।
उन्होने कहा कि उनकी सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया। कहा कि सरकार ने महिलाओ को रोजजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। कैबिनेट मंत्री रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने महालक्ष्मी किट देने ,महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण, आवास विहीनो को आवास देने के साथ ही ऑगनबाड़ी केंद्रो में बाल पोषाहार के साथ दूध भी दिया जा रहा है। अन्होने सरकार की तमाम योजनाओ का जिक्र करते हुए कहा कि उप चुनाव में बद्रीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी को वोट डालने की अपील की है। महिला मोर्चा के शक्ति प्रदर्शन में महिलाओ की उपस्थित कम रहने से यहां मौजूद नेता आपस में खुसुर-पुसुर करते दिखे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हिमानी बैष्णव , जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, राधा रानी रावत, वत्सला सती, वीरेन्द्र पाल भंडारी,शुक्रूलाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

.jpg)
