*चमोली बार संघ , गैरसैंण में हाई कोर्ट की स्थापना के लिए सुप्रीम कोर्ट में रखेगा अपना पक्ष*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल/महेश जुयाल:
गैरसैंण(चमोली)
जिला चमोली बार संघ गैरसैंण में हाईकोर्ट की स्थापना के लिए अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखेगा। एक प्रेस नोट जारी करते हुए बार एसोसिएशन थराली, गैरसैंण व कर्णप्रयाग के अध्यक्ष रमेश कुनियाल,कुंवर सिंह बिष्ट व रविन्द्र पुजारी व भुवन नौटियाल ने कहा
उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने राज्य सरकार को हाईकोर्ट को अन्य स्थान पर स्थापित करने की मंशा से स्थान चयन करने का निर्देश जारी किया था।
इन निर्देशों के विरुद्ध हाईकोर्ट नैनीताल बार एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट गया।
प्रेस नोट में कहा गया कि नैनीताल सिबिल सोसाइटी और राज्य के अनेक स्थानों के बारे में बार संघ गैरसैंण में हाई कोर्ट स्थापित करने के पक्ष में हैं।
उन्होंने ने कहा राज्य के आंदोलनकारियों व आम जन की भावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में हाई कोर्ट स्थापना से सरकार व जनता दोनों का हित होगा।
क्योंकि गैरसैंण में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी की विधिवत् स्थापना को स्थाई राजधानी की पहली सीढ़ी के रूप में देखा जाता है।
हाईकोर्ट की मंशा के अनुसार राज्य की राजधानी व उच्च न्यायालय करीब होने से सरकार का समय व खर्चे में कटौती होने के साथ साथ समूचे राज्य का हित होगा।
जिला बार -एसोसिएशन चमोली,कर्णप्रयाग , थराली व गैरसैंण के बार संघ ने सर्वसम्मति से गैरसैंण बार संघ के अध्यक्ष केएस बिष्ट को सुप्रीम कोर्ट में गैरसैंण के पक्ष में संबंधित वाद में अपना पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया है।

