*बस स्टेशन पर बेतरतीब खड़े वाहनो से परेशानी होती है, बस लगाने में *
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
पोखरी बस स्टेशन पर प्राइवेट व कामर्शियल आढ़े-तिरछे खड़े वाहनो की वजह से श्रृषिकेश व रुद्रप्रयाग से आने वाली बस को खड़ा करने के लिए स्थान नही मिल पाता है। जिस वजह बस चालक भारी परेशान रहते है। यह वाकिया एक दिन का नही है।हमेशा का है यह इस अव्यवस्था के चलते उत्तराखंड परिवहन की देहरादून-पोखरी-हापला बस इस स्टेशन पर आने के बजाय पांच सौ मीटर पहले ही विनायकधार से हापला के लिए चली जाती है।
पोखरी स्टेशन आने वाले यात्री बहुत परेशान रहते है। बताते चले कि तीन साल पहले बस स्टेशन पर पुलिस और नगर पंचायत ने लाइनिंग डालकर टू -विह्ललर व फोर - विह्ललर गाड़ियां खड़ी करने का तरीका बनाया था, तथा प्राइवेट वाहनो को अपनी-अपनी निजी पार्किंग में खड़ा करने के लिए निर्देश पुलिस द्वारा दिये गये थे। तब कुछ दिन व्यवस्था ठीक चली, फिर लंबे समय से व्यवस्था गड़बड़ा गयी ,और सभी प्रकार के वाहन स्टेशन पर खड़े होने लगे है। पुलिस का इस अनियंत्रित व्यवस्था को सुधार के प्रति कोई लेना-देना नहीं है, और केवल टैक्सी-मैक्सी गाड़ियो का चालान करने तक सीमित है।जब कि कईबार पुलिस को इस अव्यवस्था के बारे में बताया गया। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी व संरक्षक महिधर पंत व सामाजिक कार्यकर्ता आर एन डंगवाल ने कहा का कि बस स्टेशन पर खड़े होने वाले वाहनो की व्यवस्था की जाए।


