*केदारनाथ धाम का मंदिर दिल्ली में करने को लेकर सनातन धर्म विरोधी बताया*

खबर शेयर करें:

*केदारनाथ धाम का मंदिर  दिल्ली में बनाने को लेकर सनातन धर्म  विरोधी बताया*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-नागनाथ:

केदारनाथ धाम मंदिर का निर्माण दिल्ली में किए जाना सनातन धर्म  विरोधी बताया। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री  पुष्कर धामी ने केदारनाथ धाम मंदिर  निर्माण के लिए  दिल्ली में भूमि पूजन किया। जिसको केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितो ने सनातनधर्म धर्म  विरोधी बताया। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने विनायकधार चौक पर  बुद्धवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी  की। वक्ताओ ने कहा कि सूबे के मुखिया की  सनातन विरोधी सोच का ही कारण है कि उत्तराखंड के केदारनाथ धाम का मंदिर निर्माण दिल्ली के बोराड़ी में  किया जा रहा है। कहा गया कि  मुख्य मंत्री धामी ने केदारनाथ से पत्थर मंगवाकर  स्वयं मंदिर निर्माण के लिए  दिल्ली में भूमि पूजन किया है। यह जानकारी होने पर  केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितो ने भी आंदोलन शुरू किया, तथा कुछ तीर्थ पुरोहितो का शिष्ट मंडल  मुख्य मंत्री धामी को मिला, कहा गया कि मुख्य मंत्री ने इस अविवेकपूर्ण  निर्णय को फिलहाल वापस लेने  आश्वासन तो मिला , धामी ने शिष्ट मंडल को आश्वासन दिया कि दिल्ली में केदारनाथ धाम का मंदिर नही बनेगा, हालांकि तीर्थाटन पुरोहितो का आन्दोलन इस आश्वासन पर फिलहाल समाप्त हो गया, परन्तु  कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भाजपा प्रदेश सरकार के विरुद्ध भारी नाराजी के चलते जगह -जगह प्रदर्शन कर रोष व्यक्त  किया जा रहा है। प्रदर्शन में श्रवण सती,कुंवर सिंह चौधरी,मोहन लाल,सज्जन लाल,इन्द्र प्रकाश, बिलोचन बुटोला,संजय,धर्मेन्द्र सिंह  सहित कई  कार्यकर्ता  सम्मलित रहे।

खबर शेयर करें: