*बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत,देवतुल्य जनता की नैतिकता, स्वाभिमान व गौरव की जीत है:बुटोला*
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधायक लखपत बुटोला का सोमबार को कार्यकर्ताओ ने पोखरी पहुंचने पर विजय जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया। और गोल मार्केट में जन सभा की ।इस अवसर नव निर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि मेरी जीत बद्रीनाथ विधान सभा की देव तुल्य जनता की नैतिकता ,स्वाभिमान व गौरव की जीत है।उन्होने कहा कि मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके दिए गये जनादेश पर खरा उतरूंगा।बुटोला ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जनता का विकास न होने का बहाना बनाकर कांगेस से भाजपा में चले गये। उन्होने कहा कि भंडारी पहलीबार भाजपा में एसोसियेट मेम्बर रहकर कैबिनेट मंत्री रहे। और दूसरी बार कांग्रेस में मंत्री रहे।बताएं कि बद्रीनाथ विधान सभा में कितना विकास किया। छोटा सा उदाहरण पेश करते हुए कहा कि पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क का चौड़ीकरण व डामरीकरण करण का कार्य दो साल व्यतीत होने पर भी सड़क का काम पूरा नही हुआ। उन्होने जनता का तह दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर देवस्थान की चम्पा देवी सती कांग्रेस में सम्मलित हुई। सभा में थोकदार वीरेन्द्र रावत , पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह रावत, वर्तमान अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्लाक अध्यक्ष रवींद्र नेगी, कुंवर सिंह चौधरी,शीतल सिंह, मधुसूदन चौधरी,मोहन सिंह बर्त्वाल, रामेश्वरी देवी, चम्पा देवी,पूर्व प्रमुख विनीता देवी,समुद्रादेवी,मनवर सिंह चौहान, भगतराम कोठियाल, मोहन, सहित तमाम लोग मौजूद थे। मंच संचालन श्रवण सती व इन्द्र प्रकाश ने संयुक्त रूप से की है।

