*दल-बदल की राजनीति व मंत्री पद का लालच ले डूबी भंडारी की नय्या*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
दल-बदल की राजनीति और मंत्री पद का लालच ले डूबी राजेंद्र भंडारी की नय्या। लोक सभा चुनाव के दौरान अचानक राजेन्द्र भंडारी ने कांग्रेस की विधायकी छोड़कर भाजपा में चले गये, और भाजपा हाईकमान से मंत्री पद पाने की भी अभिलाषा रखी गयी थी । कांग्रेस की विधायकी छोड़ने पर बद्रीनाथ विधान सभा सीट खाली हो गयी थी। इस लिए इस सीट पर सरकार को उप चुनाव कराना पड़ा। सत्ताधारी भाजपा ने दल बदल नेता राजेन्द्र भंडारी पर दाव खेलते हुए प्रत्यासी बनाया और दलबदल नेता का वोट का गिरता ग्राफ देखकर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री मुख्य मंत्री तक बद्रीनाथ में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते रहे।लेकिन कांग्रेस प्रत्यासी लखपत बुटोला के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के पूरा साथ देने के वजह से टक्कर लेने में कामयाब नही हुए। और हार का मुंह देखना पड़ा। राजेन्द्र भंडारी के प्रति अधिकांश मतदाताओ की धारणा रही कि जब उन्हें विधायक बना रखा था, तो अब दुबारा भी विधायक तो बन रहा है, इससे स्पष्ट है कि भंडारी का कोई निजी स्वार्थ होगा। इसलिए मतदाताओ ने मन बदला और कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला को अपना विधायक चुनकर अच्छे मतो से विजयी बना दिया। इसबार हार-जीत वाले नेताओ को जनता की पावर का पता लग गया होगा। और यह भी समझ गये होगे कि मतदाता बंठा भोज,शराब व रुपयों में बिकने वाले नही है,आज का पड़ा-लिखा मतदाता समाज ऐसे नेताओ बहकावे में आने वाले भी नही है। कांग्रेस के विजयी प्रत्यासी लखपत बुटोला ने गोपेश्वर क्षेत्र के मतदाताओ का आभार व्यक्त किया और आज 14 जुलाई को जोशीमठ व 15 जुलाई को पोखरी में कार्यकर्ता विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करेगें वहीं बुटोला सभी मतदाताओ का आभार व्यक्त करेगे।

