*धामदेव कोलानी मोटर मार्ग पर पुल तो बना,रास्ता बनाना भूल गये*
पुष्कर पर्वत न्यूज/ महेश जुयाल:
गैरसैंण-चमोली(उत्तराखंड)
मेहलचौंरी से 12 किलोमीटर दूरी धामदेव कोलानी मोटरमार्ग पर रामगंगा पर पुल तो, बन गया लेकिन निर्माण एजेन्सी ने रास्ता नही बनाया, जि वजह वाहनो की आवाजाही न होने क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।
कोलानी के पूर्व प्रधान दामोदर जोशी व के एस नेगी ने कहा कि पीएमजीएसवाई व पुल निर्माण करने वाली कंपनी रूफ एंड ब्रिज की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता जगवीर बैरवाड़ ने कहा 5.10 किमी सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन पुल निर्माणाधीन है।
पुल का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है पुल के दोनों ओर करीब 40-2 मीटर एप्रोच कार्य होना शेष है।रुफ एंड ब्रिज कंपनी ही एप्रोच बनाएगी।
ग्रामीणों ने कहा सड़क निर्माण के दौरान कोलानी प्राईमरी व जूनियर स्कूलों की पेयजल लाइन और गांवों के पैदल रास्ते पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गये थे। कार्यदाई संस्था की ओर से पेयजल व पैदल मार्ग बहाली की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है।
उन्होंने विभाग व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते कहा कई बार गुहार लागाने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
सड़क से कोलानी, नौगांव,खोली धार, जोशी बस्ती,तैलापानी गोगिना मल्ला गांव सहित दर्जनो गांव यातायात से बंचित चल रहे है।
प्रधान राधादेवी जिपंस अवतार पुंडीर ने पुल पर रास्ता बनवाकर शीघ्र यातायात बहाल नही किया गया तो,संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण कार्यदाई संस्था के खिलाफ जन-आंदोलन करने की विवश होगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पीएमजीएसवाई की होगी।

