*गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने के लिए सघर्ष समिति ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल:
गैरसैंण-चमोली(उत्तराखंड)
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को स्थाई पूर्ण कालिक राजधानी बनाने के लिए स्थाई राजधानी संघर्ष समिति उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में जनजागृति कार्यक्रम चलाएगी।
इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि गत 24सालों से गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार इस मुद्दे को लेकर कर गंभीर नहीं है।
अब संयुक्त संघर्ष समिति पूरे प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी ,मांग नहीं माने जाने पर विशेष कर उत्तराखंड के दस पर्वतीय जिलों में जन -जागरुकता अभियान चलाकर विधायकों, सांसदों व अधिकारियों का घेराव करेंगे और समय आने पर विधानसभा का भी घेराव रणनीति बनाई गई है। कहा कि सघर्ष समिति 30जून से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया नामक स्थान से अभियान की शुरुआत करेंगी।
उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज कर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। कहा कि सरकार इस मुद्दे को हल्के में लेने की कोशिश न करे।अन्यथा सराकार को खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।
ज्ञापन प्रेषित देने में वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के एस बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट,एन एस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

