*त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग*
पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल
गैरसैंण (चमोली)
त्रिस्तरीय पंचायत प्रदेश संगठन के तय कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को गैरसैंण के पंचायत प्रतिनिधियों ने वीडीओ गैरसैंण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके कार्यकाल के दो साल कोविड 19 में बिना किसी विकास कार्य के गुजर गया, इसलिए उन्हें कार्यालय में विस्तार दिया जाय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक राष्ट्र एक चुनाव के विचारों के तहत उत्तराखंड में सभी जिलों में पंचायत चुनाव एक साथ कराये जाने चाहिए।
उन्होंने कहा प्रदेश में के 12जिलों में पंचायत चुनाव हरिद्वार जिले के साथ कराये जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो पहली जुलाई से 12 जिलों के 70 हजार पंचायत प्रतिनिधि अपने जिला मुख्यालयों पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन प्रदर्शन करेंगे ।
प्रदेश संगठन के निर्देशन में ब्लाक प्रमुख शशि सौरियाल, जिपंस अवतार पुंडीर, लीलाधर जोशी, प्रधान संगठन अध्यक्ष पानसिंह नेगी, प्रभावती अग्निहोत्री सहित ब्लाक के तमाम क्षेपंस व प्रधानों ने ज्ञापन को हस्ताक्षरित किया और ज्ञापन सौंपते अपनी उपस्थिति दर्ज की।

