*मेहलचौरी में एक माह से पेयजल संकट, टैंकर से बुझाई जा रही है प्यास*

खबर शेयर करें:

*मेहलचौरी में एक माह से पेयजल संकट, टैंकर से बुझाई जा रही है प्यास*

पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल:



गैरसैंण (चमोली)

 मेहलचौरी कस्बे कस्बे के लोग गत एक माह से पेयजल संकट  से त्रस्त है।जल संस्थान अब टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कर उपभोक्ताओ की प्यास बुझाई रही है।

 स्थानीय उपभोक्ता डा, अवतार नेगी व मंगल सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे के घरों में केन ,बाल्टी भर कर लोग गुजारा कर रहे हैं लेकिन सड़क से दूर-दूर की आवादी को समुचित पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने विभाग से शीघ्र ही पेयजल की स्थाई व्यवस्था करने की मांग की है।

  जल संस्थान के अवर अभियंता हेमंत ने कहा  कि गैरसैंण क्षेत्र में चार टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। नव निर्माणाधीन पेयजल लाइन का संयोजन पुराने पेयजल स्रोत से किए जाने का  प्रयास किया जा रहा है । शीघ्र ही मेहलचौरी पेयजल समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।

खबर शेयर करें: