तीन दर्जन महिलाओं ने किया रसोई गैस सुरक्षा कार्यशाला में प्रतिभाग*

खबर शेयर करें:

*तीन दर्जन महिलाओं ने किया रसोई गैस सुरक्षा कार्यशाला में प्रतिभाग*

 पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल:



गैरसैंण (चमोली)

बुधवार को ब्लाक सभागार गैरसैंण में  उत्तरांचल गैस सर्विस की ओर से रसोई गैस इस्तेमाल के दौरान आवश्यक सुरक्षा की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला में बरेली से आये एचपीसीएल कुन्दन कुमार, अनिल रावत व एच पी गैस के गैरसैंण प्रबंधक एच एस रावत ने प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए कहा कि सुलभ सुविधाओं के साथ सुरक्षा संबंधी जानकारी भी आवश्यक हो थी है। अज्ञानता और लापरवाही के कारण  विस्फोटक घटनाएं होने से जान माल का भारी नुक्सान होता है।

   उन्होंने कहा कोई प्रशिक्षित महिला गैस सुरक्षा के तहत सत्यापन कार्यक्रम में शामिल  हो कर अपनी आजीविका से भी जोड़ सकती हैं।

    एक दिवसीय कार्यशाला में रिखोली,पंचाली, मेहलचौरी, लामबगड़, रोहिड़ा,चौरासैंण,मालसी आदि गांवों की राधा बिष्ट,उमा,बबीता,संगीता,चंद्रा आदि करीब तीन दर्जन महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

खबर शेयर करें: