*मोहनखाल में शराब की उप दुकान खोलने का होगा विरोध*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
शराब को बढावा देने के लिए अंगेजी शराब की उप दुकाने क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर खोलने की सनसनी खेज खबर आ रही है। सरकार अब रोजगार के नाम पर शराब कारोबार को बढ़ावा देना चाहती है, ताकि सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त हो सके। लगता है, कि सरकार के इतने बुरे दिन आ गये है कि उनके पास राजस्व के लिए केवल शराब के कारोबार को बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नही रह गया है। हालिया जानकारी में पता चला है कि स्वीकृत अंगेजी शराब की दुकान अपने-अपने समीपवर्ती क्षेत्रो में उप दुकाने खोलेगे।इस पर कार्यवाही शुरु होने लगी है, और साथ ही विरोध की सुगबुगाहट भी शुरू हो गयी है। पोखरी में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान की उप दुकान क्षेत्र में खोलने के लिए क्षेत्र के लोगो के समर्थन का प्रस्ताव बनने की भनक लगते ही विरोध के स्वर मुखर होने लगे है। मोहनखाल के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी ने बताया कि पोखरी में संचालित अंग्रेजी शराब की उप दुकान मोहनखाल में खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार हापला में भी दुकान खोलने की तैयारी है। राकेश नेगी ने कहा कि मोहनखाल में शराब की दुकान खोलने का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होने कहा यही नही जो शराब की दुकान खोलने के लिए मकान दुकान देगा, उसका भी विरोध किया जायेगा। कहा कि सरकार विकास तो दे नही सकती परन्तु शराब की दुकान बिना मांगे ही दी जा रही है। उन्होने कहा कि देश में चल रही डबल इंजन की सरकार बेरोजगार युवाओ को रोजगार देने के बजाय नशे में डुबोना चाहती है। कहा हरगिज मोहनखाल में शराब की दुकान नही खुलने दी जायेगी।

