*वनाग्नि को रोकने के लिए महाविद्यालय नागनाथ की छात्राओ ने निकाली रेली

खबर शेयर करें:

 *वनाग्नि को रोकने के लिए महाविद्यालय नागनाथ की छात्राओ ने  निकाली रेली*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





ंंंपोखरी- नागनाथ:

संवाद सहयोगी पोखरी: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी की छात्राओ ने वन विभाग के तत्वाधान  में  वनाग्नि को रोकने के लिए जन-जागरुकता रेली  निकाली। वुद्धबार को डिग्री  कालेज की छात्राओ ने  कालेज से  देवस्थान  होते हुए  डामर और विनायक घार-पोखरी तक रेली निकालकर आम लोगो को जागरुक किया। यहां पर वक्ताओ ने कहा कि सारे क्षेत्र में वनाग्नि के कारण जहां जंगल नष्ट होने के साथ-साथ वन संपदा को भारी क्षति हो गयी है,






और जंगल में वन्य प्राणियो का जीवन भी संकट में पड़ा है, साथ  ही वन्य प्राणियों के अंडे, और छोटे- छोटे बच्चे जल गये है। कहा कि वनाग्नि के कारण चारो ओर धुएं की धुंध फैलने से आक्सीजन की कमी  से लोग बीमार पड़ गये, जंगलो की आग की राख उड़कर घरो तक पहुंच गयी है। उन्होंने  ग्रामीण लोगो से अपील की है कि  खेती बाड़ी में खड़ पतवार (आड़ा) जलाने और अच्छी घास की पैदावार के लिए आग लगाने की कुप्रथा पर रोक लगाये। जिससे वनाग्नि की घटनाओ से जंगलो को बचाया जा सके। और पर्यावरण की रक्षा के साथ ही निरीह प्राणियों की रक्षा हो सके। इस अवसर पर एडवोकेट श्रवण सती, सामाजिक कार्यकर्ता शिशुपाल सिंह बर्त्वाल, वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी मायाराम,वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी,वन दरोगा आनंद सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी,वनकर्मी मदन मोहन सेमवाल, मोहन बर्त्वाल सहित  कालेज की छात्राएं और प्राध्यापिकाएं  मौजूद थी।

खबर शेयर करें: