वेतन वृद्धि को लेकर, आंगनबाडी कार्य कत्रियो का तहसील में धरना जारी,सीपीआई ने दिया समर्थन :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
पोखरी/चमोली:
प्रखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्री वेतन बढोत्तरी को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर पोखरी में दूसरे दिन भी धरने पर बैठी रही।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिलाषा किमोठी कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो की वेतन वृद्धि कर रु018000 हजार किया जाय।मिनि आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण सहायक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का प्रमोशन किया जाय।और सेवानिवृत्त पर आंगनबाड़ी कार्यत्रियो को एक लाख रुपए की सहायता दिए जाने का प्राविधान किया जाय। कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नही होती है ,तबतक कार्य बहिष्कार के साथ धरना जारी रहेगा। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ब्लाक सचिव राकेश नेगी, एडवोकेट श्रवण सती,देवेन्द्र राणा,विनोद कुमार व शिशुपाल सिंह बर्त्वाल ने धरने स्थल पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकित्रयों का हवाला अफजाई करते हुए कहा उनकी मांग जायज है। इन मांगो के अलावा आंगनबाड़ी कार्कित्रियो को नियमित कर्मचारी भी घोषित होना चाहिए। क्योंकि इनसे पूरी सेवाएं ली जाती है। धरने पर सायरा बानो,कुन्ती,सरोज,अनुराधा भारती,कश्मीरा देवी,देवेश्वरी देवी,अनीता देवी,सुनीता थपलियाल, गुड्डी,सुलोचना देवी,रामेश्वरी देवी सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यत्रियां बैठी रही है।



