नौली-धोतीधार संघर्ष समिति के वैनर तले चक्काजाम में ग्रामीण व जनप्रतिधि भी कूदे :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
पोखरी/चमोली:
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के वैनर तले क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि भी चक्काजाम में कूदे। आन्दोलनकारियो ने हाथो में तख्तियां ले रखी थी, जिनमें लिखा था कि रोड नही तो वोट नही, शासनादेश शीघ्र जारी करो, को लेकर विनायकधार-पोखरी तिराहे पर एक घंटे का सांकेतिक चक्काजाम जाम किया।
चक्काजाम की खबर से थाना पोखरी पुलिस ने बाहर से फोर्स मंगाकर अपनी व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी। हालांकि चक्काजाम शांतिपूर्ण रहा।नौली धोतीधार सघर्ष समिति सहित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियो ने जुलूस प्रर्दशन के साथ शासन-प्रशासन के विरुध नारे लगाते हुए कहा कि वोट हमारा राज तुम्हारा नही चलेगा, और कहा कि रोड नही तो वोट नही की तख्तियां हाथो में रखी थी।
बताते चले कि नौली-धोतीधार सड़क के लिए ग्रामीण व जनप्रतिनिधि गत 10 फरवरी से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस परिसर में क्रमिक धरने पर बैठे है। शासन प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियो की मांग पर कोई भी कार्यवाही न होने से आक्रोशित आंदोलनकारियो ने चक्काजाम का निर्णय लिया है। और 14 वें दिन विनायकधार तिराहे पर चक्का जाम करते अपने गुस्से का इजहार किया। शासन प्रशासन,और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग करते हुए कहा कि नौली धोतीधार सड़क का शासनादेश जारी नही किया गया तो, चंद्रशिला पट्टी की जनता आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार कर वृहद जन आन्दोलन को छेड़ने को विवश होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य तुरत पूरा किया जाना चाहिए लेकिन बड़े शर्म की बात है आन्दोलन के 14 दिन बीत भी शासन प्रशासन द्वारा उनकी सड़क की मांग कोई कार्यवाही नही हुई है । प्रमुख प्रीती भण्डारी ने कहा कि इस सड़क मार्ग के निर्माण से सम्पूर्ण चंद्रशिला पट्टी पर्यटन के मानचित्र से जुड़ जायेगी और क्षेत्रीय पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओ सहित स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा ।बंगथल के प्रधान ललित मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय जनता के हित मे इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल किया जाना चाहिए। रौता के प्रधान बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार शीघ्र नौली -धोतीधार मोटर मार्ग का शासनादेश जारी करे । अवसर पर पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी,गुणम के प्रधान सज्जन सिंह नेगी, मसोली के प्रधान देवेन्द्र लाल, पुष्पा देवी,मसोली की क्षेत्र पंचायत सदस्य राधारानी रावत, सन्तोष नेगी, धीरेन्द्र राणा, वत्सला सती ,अमर सिंह , प्रदीप चौहान,नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत,बलवीर सिंह,जिला पंचायत सदस्य रौता अनूपचनद्र , सुंदरी देवी,रजना रावत ,तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी,रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, सज्जन रडवाल, , तरुण विष्ट,,विक्रम बासकडी, कैप्टेन रमेश बर्त्वाल , सन्तोष नेगी, , पदमेन्द्र सिंह नेगी , विक्रम नेगी , अवतार नेगी,सुमन नेगी, लक्ष्मण नेगी । विपिन नेगी , अंकित सिंह, गजेन्द्र सिंह नाथीलाल, चन्द्र मोहन सिंह, गुणम के प्रधान सजनसिंह नेगी , गोपाल रमोला ,,इन्द्रेश राणा नैल के प्रधान सत्येन्द्र रमोला , सहित तमाम ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

.jpg)

