पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोग किए गिरफ्तार,मामला पंजीकृत किया:

खबर शेयर करें:


पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोग किए गिरफ्तार,मामला पंजीकृत किया:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:





पोखरी/ पोखरी:

 थाना पोखरी पुलिस ने जुआ खेल रहे ,पांच जुआरियों को रंगे हाथ पकड़कर कर  गिरफ्तार किया और मामला पंजीकृत करते हुए अभियुक्तो को जमानत पर छोड़ दिया  है।

चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 को मध्य नजर रखते हुए।, जनपद में अवैध मादक पदार्थो /शराब/जुआ पर कार्यवाही  करने के लिए निर्देशित किया है, इसी क्रम मे थाना-पोखरी पुलिस ने गत दिवस रात्रि के ढेड बजे  को सघन चेकिंग और मुखबिर की सूचना पर ग्राम- बीणा तल्ला बाजार में दुकान की आड़ में पांच लोगो को जुआ खेलते हुए और उनसे रु013,240नगद  और तास की गड्डी सहित विजय सिंह, दिगम्बर सिंह, दर्शन सिंह, लक्ष्मण सिंह, देवेन्द्र सिंह को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया, बताया गया कि अभियुक्तो के खिलाफ 05/24 धारा 13जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है, और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। यह जानकारी पुलिस के जारी प्रेस नोट से मिली है, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल महेन्द्र कुमार, कॉन्स्टेबल नितीश कुमार व कास्स्टेबल विक्रम खनेरा मौजूद थे।

खबर शेयर करें: