नालडूंगा के ग्रामीणो ने अपने प्राकृतिक पेयजल स्रोत से अन्यत्र पानी ले जाने किया विरोध :
ग्रामीण ने एसडीएम को दिया ज्ञापन :
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्र असवाल:
चमोली :
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पंचायत तमुण्डी के उप ग्राम नालडूंगा मल्ला के ग्रामीणो ने उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता को ज्ञापन देते हुए उनके प्राकृतिक पेयजल स्रोत से अन्यत्र पानी न ले जाने का विरोध करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणो ने ज्ञापन में कहा गया है, कि ग्राम नालडूंगा मल्ला में बीस से अधिक परिवार नियमित रहते है। और इनका अपना पेशतर से पानी का अपना प्राकृतिक स्रोत है, जिसको ग्रामीण स्वयं तथा उनके मवेशी पीते है, और कृषि बागवानी में उपयोग करते है, कहा कि आगे जन संख्या का विस्तार हो रहा है, ग्रामीणो ने प्राकृतिक स्रोत से आवादी तक अपने निजी व्यय भार से पानी लाया गया है। वर्तमान में जल जीवन मिशन के तहत नालडूंगा तल्ला के दस परिवारो के लिए जो पेयजल योजना बननी है। वह नालडूंगा मल्ला निवासियो के पेशतर के पेयजल स्रोत से बनायी जा रही है।इस बात की भनक ग्रामीणो को लगी तो उन्होने अपने पानी के स्रोत से योजना बनाने का विरोध किया । ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नालडूंगा तल्ला निवासियो के लिए स्वजल के द्वारा लाखो रुपए की योजना बनी है। और पर्याप्त पानी है, मरम्मत के नाम पर जीआई पाइप हटाकर प्लास्टिक के पाइप लगाये गये है, तथा देखरेख का अभाव बना है। ग्रामीणो के ज्ञापन पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को कार्वाही का आदेश दिया है।
ज्ञापन में नरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, पूरण सिंह, मोहन सिंह ,गजपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, शकुन्तला देवी,नीता देवी सहित छब्बीस महिला व पुरुषो के हस्ताक्षर है।


