तहसील दिवस में सड़क व सीमा विवाद की समस्या रही

खबर शेयर करें:

 तहसील दिवस में सड़क व सीमा विवाद की समस्या रही





जनपद चमोली के तहसील पोखरी में उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें एडवोकेट देवेन्द्र सिंह राणा ने गुड़म- नैल मोटर सड़क पर डामरीकरण करने, गोदली इण्टर कालेज का मुख्य भवन पीएमजीएसवाई की सड़क कटिंग से भू -धंसाव से सुरक्षा की मांग की। इसके अलावा नैल के एएनएम सेंटर में सीएचओ की नियुक्ति की मांग रखी। रडुवा गांव के एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल ने चांदनीखाल- रडुवा मोटर की कटिंग से पहले भू स्वामियों को मुआवजा दिये जाने, मयाणी निवासी फतेह सिंह कंडारी ने पोखरी -मयाणी सीमा विवाद  का हल संतोष जनक  न होने की फरियाद की।

जिस पर उपजिलाधिकारी ने लोकनिर्माण,पीएमजीएसवाई एवं राजस्व विभाग को इन समस्याओं को जल्द निराकरण का निर्देश दिया ।

इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य,समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र पंवार, कृषि खंड अधिकारी हरीश टम्टा, जल संस्थान के जेई मनमोहन सिंह, उद्यान अधिकारी मनोज पुंडीर, अधीक्षक डॉ आशिफ अल्वी, सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

खबर शेयर करें: