राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बच्चो में कोविड व अन्य रोगो को रोकने के लिए घरेलू स्तर पर प्रशिक्षण देगा:

खबर शेयर करें:


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,  बच्चो में कोविड व अन्य रोगो को रोकने के लिए घरेलू स्तर पर प्रशिक्षण देगा:





पुष्कर पर्वत न्यूज /राजेन्द्र असवाल:




चमोली:






कोविड की रोकथाम के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  कार्यक्रम के तहत नवजातो  और बच्चों की बाल्यकालीन बीमारियों को घरेलू स्तर पर ही रोकने की तैयारी में है।नवजातों की सुरक्षा देखभाल और शिशु रोगों से निपटने के लिए नवजात एवं शिशु रोग एकीकृत प्रबंधन के तहत मेडिकल ऑफिसर,  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,नर्सिंग अधिकारियों,एवम एएनएम  को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें प्रशिक्षण के बाद घरेलू स्तर पर नवजात, मां ,एवं शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न जरूरी पहलो के बारे में बताया गया, जनपद मुख्यालय के प्रगति वेडिंग पॉइंट में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मियो को शिशुओं के देखभाल के लिए जरूरी चीजों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत रूप से समझाया एवं दर्शाया गया।प्रशिक्षण के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर रमेश चौधरी द्वारा बताया कि शिशु मृत्यु दर बढ़ने के कई कारण हैं,अधिकतर शिशुओं की मौत उनके जन्म के समय की परिस्थितियों,स्वसन तंत्र का संक्रमण ,डायरिया, मलेरिया, चेचक ,और कुपोषण सहित कई कारण होते हैं।ऐसे में अधिकतर शिशुओं की मौत जन्म लेने से पहले सप्ताह के दौरान हो जाती है। इससे बचाव के लिए नवजातों शिशुओं और बचपन में होने वाली बीमारियों पर समन्वित प्रबंधन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरेलू स्तर पर शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार करना है ताकि शिशु मृत्यु दर को में कमी हो सके इसक कार्यक्रम के तहत घरों में शिशुओं को मिलने वाली देखभाल में सुधार करना है जिन नवजात शिशुओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है उन पर खास ध्यान देना सहित शिशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य पहलू शामिल है। कार्यशाला में डॉ उमा रावत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशीष सती जिला डाटा प्रबंधक आईडीएसपी,उदय सिंह रावत जिला स्वास्थ्य सूचना एवं शिक्षा  संचार प्रबंधक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

खबर शेयर करें: