स्वीकृत के ग्यारह साल बाद भी सड़क निर्माण शुरू नही :
पुष्कर पर्वत न्यूज / राजेन्द्र असवाल:
चमोली/ पोखरी :
जनपद चमोली के प्रखंड व लोनिवि डिवीजन पोखरी से आठ किमी0 दूरी पर चांदनीखाल -रडुवा -काण्डई -रैसू सड़क स्वीकृति के ग्यारह साल बाद भी निर्माण नही कर पाया। जिस वजह ग्रामीणों में रोष व्याप्तहै। शुक्रवार को ग्रामीणों ने नायव तहसीलदार हरीशचंद्र पाण्डेय से मिलकर शीघ्र सड़क निर्माण प्रारंभ करने का ज्ञापन दिया । ज्ञापन मे कहा गया है कि 2014 में पोखरी-गोपेश्वर सड़क के चांदनीखाल,,से रडुवा इंटर कालेज व गांव होते हुए कांडई व रैंसू तक के लिए ग्यारह किमी0 स्वीकृत हुई, तब से अब तक सड़क निर्माण शुरू नही हुआ। हालांकि लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए गत वर्ष सितंबर माह में सड़क निर्माण के लिए निविदा निकाली गयी। अक्टूबर मे काम शुरु होते ही खेत स्वामियो ने बिना सहमति के सड़क निर्माण करने का विरोध किया। उसके बाद ग्रामीणो ने दो दिन चांदनीखाल में सड़क पर चक्काजाम भी किया था। तबसे अभी तक सड़क निर्माण लफड़े में पड़ा है, वहीं इस सड़क में अधिगृहित भूमि का मुआवजा बनाया गया है, अब सवाल यह भी है कि खेत स्वामी मुआवजा लेते है या नही। वही मुख्य मंत्री ने घोषणा की है कि सड़क के नजदीकी गांवो को सड़क से जोडने का फरमान जारी किया है। इस सड़क का निर्माण भविष्य के गर्भ में है। ज्ञापन देने वालो में सघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल, उपाध्यक्ष सज्जन रडवाल, दिनेश रडवाल,, इन्द्रप्रकाश रडवाल,हरेन्द्र बर्त्वाल, संदीप बर्त्वाल,सूरत बर्त्वाल, यदुवीर बर्त्वाल, राजकिशोर रडवाल, सहित तमाम ग्रामीणों मौजूद थे। हरीशचंद्र पाण्डेय ने बताया कि खेत मालिको का खेतो का मुआवजा बन गया है। यदि खेत मालिक मुआवजा नही लेगे तो अन्यत्र विकल्प निकाला जायेगा। वहीं लोनिवि पोखरी के सहायक अभियंता ने बताया कि ग्राम जौरासी व किमोठा के खेत स्वामियों ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र नही दिया है, अन्य गांव के लोगो ने अनापित्त प्रमाण-पत्र दे दिए है। कहा एसडीएम के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

