रौता अस्पताल से डाक्टर नदारद, सीएमओ फोन नही उठा रहे है।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल
चमोली/पोखरी:
जनपद चमोली के प्रखंड पोखरी के रौता अस्पताल में तैनात डाक्टर नदारद, कब सुधरेगी स्थिति । प्रखंड के अन्तर्गत पिछड़े क्षेत्र रौता में दर्जनभर गाँवो के बीच ग्रामीणो को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए रौता में करीबन चालीस साल पहले ऐलोपैथिक अस्पताल खोला गया था, अस्पताल में स्थापना से लेकर आज तक डॉक्टरो की समस्याए बनी है।अस्वस्थ लोगो की बीमारी का इलाज कैसे होगा ?यह एक सोचनीय विषय है। कुछ समय पूर्व पुष्कर पर्वत न्यूज ने यह मामला उठाया था। खबर प्रकाशित एवं प्रसारित होने पर जनपद व प्रखंड का स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और डाक्टर को मंगलवार को रौता अस्पताल में भेजा,डाक्टर ने गैरहाजिर रहने के दिनो की हाजिरी लगाकर फिर से फैंच मारदी। एक तो 04 जनवरी गुरूवार को अफसेंट और फिर वुद्धबार को अफसेंट इस बात की पूरी पडताल कर ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा ने डाक्टर की कुर्सी खाली पडी होने का वीडीओ वायरल किया है। उन्होने बताया कि अस्पताल में केवल आयुर्वेदिक का फार्मासिस्ट जरूर मौजूद है। परन्तु डाक्टर नही। प्रधान ने बताया कि जनपद चमोली का सीएमओ डा0 राजीव शर्मा उनका फोन नही उठाते है। ऐसे में संदेह व्यक्त कर उन्होने कहा कि यह अव्यवस्था कहीं उनकी ही सह पर तो नही हो रही है। कहा कि व्यवस्था नही सुधरी तो, प्रधान व ग्रामीणो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, और कभी भी बडा हंगामा खड़ा होने से इंकार नही किया जा सकता है।
