आखिर नहीं बच पायी , चमोली जिला-पंचायत अध्यक्ष की :कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला:
चमोला/पोखरी:
आखिर नही बच पायी , चमोली जिला-पंचायत अध्यक्ष रंजनी भंडारी की कुर्सी। कार्यकाल से पूर्व हो गयी बर्खास्त। प्रदेश सरकार ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद रहते हुए वर्ष 2012-13 , मे नंदा राजजात के कार्यो में पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। पहले भी रजनी भंडारी को अध्यक्ष पद से हटा दिया था। हाई कोर्ट से स्टे लाने के बाद अध्यक्ष पद पर बरकरार चल रही थी। परन्तु इसबार श्रीमती भंडारी को बर्खास्त किया गया है। अब इनकी राह आसान नही है। इससे आक्रोशित होकर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गोल मार्केट मे सरकार का पुतला बनाकर दहन किया है, इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा है कि राजनीतिक द्वेष भावना से काम करते हुए कांग्रेस पार्टी की चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पूर्व मे भी भाजपा की प्रदेश सरकार ने हटाया है। इसबार सरकार ने फिर से उन्हे बर्खास्त कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषको के अनुसार अब हाई कोर्ट से भी वापस लौटने की राह आसान नही लग रही है।पुतला फूंकने मे ब्लाक अध्यक्ष संतोष चौधरी, कुंवर सिंह चौधरी,हनुमंत कंडारी, प्रबल रावत, सुखदेव लाल,मुकेश बिष्ट, राजेश भट्ट, बीरेंद्र भंडारी,मधुसूदन चौधरी, फते राम आदि मौजूद थे।