भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नागनाथ मंदिर में की सफाई ,उसके बाद नौली -बयाली भूतनाथ मंदिर में आयोजित भागवत कथा में की सिरकत:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
चमोली/पोखरी:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शनिवार को यहां कार्यकर्ताओ के साथ नागनाथ स्वामी मंदिर में कार्यकर्ताओ के साथ साफ सफाई की है। उन्होने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, तब तक प्रदेश व देश के सभी मंदिरो में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।उसके बाद हापला घाटी के बयालीस भूतनाथ मंदिर नौली में आयोजित भागवत कथा में पहुंचे यहा पर जनता ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।
अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि क्षेत्र के लोगो की यह बहुत अच्छी पहल है, क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए भूमिया देवता सिद्ध पीठ बयालीस भूतनाथ में भगवत कथा की जा रही है, और साथ ही यह भी सौभाग्य की बात है कि जहां अयोध्या मंदिर मे भगवान राम की स्थापित मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है। ऐसे शुभ मुहूर्त पर भूतनाथ मे भागवत का होना सबसे बडी बात है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, निवर्तमान नगर-पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत बीरेंद्र पाल भंडारी,जितेंद्र सती,संतोष नेगी,भानु नेगी, एडवोकेट व क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी, वत्सला सती,राजेश्वरी किमोठी, राजेश्वरी नेगी,दिगपाल नेगी, प्रधान ललित मिश्रा,देवेन्द्र नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।


