21व 22जनवरी को कुमार लोक कार्तिक स्वामी मे होगा, अखंड रामायण का पाठ:

खबर शेयर करें:


21व 22जनवरी को कुमार लोक कार्तिक स्वामी मे होगा, अखंड रामायण का पाठ:



पुष्कर पर्वत न्यूज /राजेन्द्र असवाल:






रुद्रप्रयाग/चमोली


अयोध्या मे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद चमोली की सीमा पर क्रौच पर्वत पर स्थित कुमार लोक कार्तिक स्वामी धाम में   21जनवरी से 22 जनवरी तक अखण्ड रामयाण का पाठ किया जेयेगा। यही नही श्रद्धालुओ के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। यह जानकारी  कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन  सिंह नेगी ने देते हुए बताया कि अयोध्या राम मंदिर मे आयोजित प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समारोह के अवसर पर कुमार लोक कार्तिक स्वामी मंदिर जिसमे हजारो श्रद्घालुओ  का आस्था  हर समय बनी रहती है। यहां मंदिर में 21व22जनवरी तक अखंड रामायण का आयोजन रखा गया है। साथ ही विशाल भंडारे की व्यवस्था है। उन्होने राम भक्तो व कार्तिक स्वामी भक्तो से आग्रह किया है, कि इस अवसर पर सभी लोग इस पुण्य अवसर पर धाम मे पहुँच  कर उत्साह समारोह मे प्रतिभाग करे। अध्यक्ष ने कहा कि कुमार लोक कार्तिक स्वामी धाम मे अब देश विदेश  से श्रद्घालुओ का आना जाना बना हुआ है। धाम मे रहने व खाने तथा चढाई चढ़ने के लिए घोड़े व डंडियो की भी व्यवस्था उपलब्ध रहती है।

खबर शेयर करें: