बमोथ में प्रस्तावित वेलनेस भूमि पर जोशीमठ के प्रभावितो को बसाने का विरोध, दिया ज्ञापन:
पुष्कर पर्वत न्यूज : राजेन्द्र असवाल:
चमोली/पोखरी:
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी के अन्तर्गत ग्राम-पंचायत बमोथ के जनप्रतिनिधियों ने अपने प्रतिनिधि पूर्व प्रधान प्रकाश रावत के द्वारा एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रस्तुत किया है। ज्ञापन मे कहा गया है कि जनपद के अन्तर्गत ग्राम बमोथ में वेलनेस सिटी के लिए 26हैक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गयी है। ज्ञापन में कहा गया है, कि समाचार पत्रो एवं सोशल मीडिया से ज्ञात हो रहा है कि प्रशासन जोशीमठ के आपदा प्रभावितो को बमोथ की वैलनेस वाली प्रस्तावित भूमि पर बसाने की क़वायद करने जा रही है। जिससे ग्रामवासियों में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि ग्रामीणो को वास्तविक स्थिति से अवगत नही कराया गया तो,समस्या गंभीर हो सकती है।ज्ञापन में ग्राम प्रधान पूनम देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी,महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी रावत, व युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट के हस्ताक्षर है।

