रौता के ग्रामीण चार माह से पेयजल संकट मे, पेयजल संस्थान नही ले रहा है सुध:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्र असवाल
चमोली/पोखरी
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी में दूर दराज की ग्राम पंचायत रौता में गत चार माह से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण सारे काम छोड़कर स्वयं तथा मवेशियो के लिए 200 मीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर है।
वुद्धबार को गांव की महिला पुरुष अपने प्रधान बीरेंद्र राणा के नेतृत्व में एमडीएम कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपा गया है, ज्ञापन मे कहा गया है कि रौता के ग्रामीण गत चार माह से अधिक समय से पेयजल संकट में है। ज्ञापन मे कहा गया है कि पेयजल संस्थान पोखरी एवं चमोली गोपेश्वर में एई व ईई को भी इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन 300 परिवारो उनके मवेशियो की पेयजल समस्या को हल करने के बजाय बात करने तक तैयार नही है।
इस गंभीर विषय पर एसडीएम ने ईई पेयजल संस्थान को रौता के ग्रामीणो की पेयजल समस्या हल करने के निर्देश दिये है, साथ ही ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा से भी वार्ता करने को कहा गया है। ज्ञापन देने में उर्मिला देवी,सुनीता देवी, आशा देवी,कमला देवी,नौमी देवी,अनिता देवी, पुष्पा देवी,अनुसूया देवी, सीमा देवी शूरत सिंह सहित कई महिलाए मौजूद थी।



