जै पण्डो देवतो,राजी-खुशी राख्या:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल
22 नवम्बर 2023
चमोली(पोखरी ) जनपद चमोली अंतर्गत विकास खण्ड पोखरी अंतर्गत हापला घाटी के ग्राम कलसिर मे पाण्डव नृत्य के दौरान कमलव्यूह का आयोजन किया गया है, जिसमे अर्जुन ने जयद्रथ का वध कर प्रतिज्ञा पूरी की । कमलव्यूह देखने के लिए बडी संख्या मे दूर दराज के गांवो से लोग का सैलाब उमड़ पड़ा। पाण्डव नृत्य के दौरान गांव में बड़ी संख्या में आजकल धियाडियां मायके पहुंची है, और पाण्डव देवताओ को जै पंडो देवता राजी खुशी राखी। इस दौरान गांव मे चहल-पहल व भक्तिमय माहौल बना है। शुक्रवार को कमलव्यूह का शानदार मंचन किया गया ।महाभारत युद्ध में
अर्जुन की अनुपस्थिति में कौरवों द्वारा गुरु द्रोणाचार्य की सहमित से चक्रव्यूह की रचना की गयी।जिसमें कौरवों द्वारा मिलकर निहत्थे अर्जुन पुत्र का वध किया गया , अभिमन्यु की मृत्यु को लेकर अर्जुन प्रतिज्ञा लेते हैं कल सूर्यास्त से पूर्व जयद्रथ का वध किया जायेगा अन्यथा अपने प्राण त्याग दूंगा। युद्ध में जयद्रथ की सुरक्षा के लिए गुरु द्रोणाचार्य द्वारा कमलव्यूह की रचना की गयी।युद्ध में जब अर्जुन जयद्रथ तक नहीं पहुंच पाये तो चिता बनाकर उसमें भस्म होने की तैयारी की जाती हैं लेकिन कृष्ण भगवान योग माया से अपने सुदर्शन से सूर्य को छिपा देते हैं, सूर्यास्त देखकर जयद्रथ बाहर अर्जुन के सामने आ जाते हैं। भगवान कृष्ण सुदर्शन चक्र से अपना सुदर्शन चक्र सूर्य से हटा देते हैं और अचानक सूर्य देव प्रकट हो जाते हैं। भगवान कृष्ण अर्जुन से कहते हैं अभी सूर्यास्त नहीं हुआ है अपनी प्रतिज्ञा पूरी करो और जयद्रथ को मारो, अर्जुन जयद्रथ को मार देते हैं ।और अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर देते हैं। कमल व्यूह के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने किया। उन्होने कहा कि इस प्रकार की लीलाओं के आयोजन से हमारी परम्पराये, रीति रिवाज,और धार्मिक संस्कृति जिंदा रहती है, तथा आपसी मेल मिलाप और भाईचारा बढ़ता है। द्रोणाचार्य का अभिनय दर्शन, दुर्योधन का अभिनय चन्दन,अस्वस्थामा का अर्जुन सिह,दुशासन का प्रबल ,कर्ण का रणवीर, कृपाचार्य का गोकुल सिंह ,शल्य का धरम नेगी, कृत वर्मा का जसवन्त, शकुनी का विजय , कृष्ण का दिनेश सिंह अर्जुन का महिपाल सिंह भीम का सुनील धृतधुमन का अभिनय धरम रमोला ने किया ।इस अवसर पर पांडव नृत्य लीला कमेठी के अध्यक्ष गोपाल रमोला,ग्राम प्रधान मीना राणा,इन्द्रेश राणा ,भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पत,भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र पाल सिंह भण्डारी,हुकम नेगी , कैप्टन आनन्द राणा,दीपक राणा , दिगम्बर नेगी, प्रदीप रमोला,राजबर राणा , यदुवीर राणा , गोपाल राणा, सजय राणा,नौली के प्रधान सत्येन्द्र नेगी, मसोली के प्रधान देवेन्द्र लाल, पृथ्वी राणा सहित तमाम ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।


