थालाबैंड मे चक्रव्यूह भेदन कार्यक्रम देखने,उमड़ा जन सैलाब:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
चमोली:22नवम्बर
पोखरी (चमोली) जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत थालाबैंड में चक्रव्यूह का मंचन किया गया।चक्रव्यूह कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि महाभारत काल कौरव ने एक षड्यंत्र के तहत चक्रव्यूह की रचना कर वीर अभिमन्यु को है। उन्होने कहा कि आखिर असत्य पर सत्य की विजय होती है, और अंत मे पाण्डवो की विजय हुई।
आचार्य बासुदेव थपलियाल ने कहा कि वीर अभिमन्यु के चक्रव्यूह भेदने, दुर्योधन द्वारा छल पूर्वक उसके अस्त्र-शस्त्र रखवा लेने, सात महारथियों द्वारा उसे मारने का आकर्षक संजीव मंचन किया गया।
दुर्योधन की कुटिल चाल के चलते पांडवों के अर्जुन को युद्ध क्षेत्र से बाहर भेजकर कौरवों के सेनापति गुरु द्रोणाचार्य को उकसाकर पांडव वध का प्रण कराने के साथ चक्रव्यूह की रचना करते हैं।
अर्जुन के मौजूद न होने पर चक्रव्यूह भेदन के लिए माता सुभद्रा से आज्ञा लेकर युद्ध में जाना, व्यूह के सातों द्वारों पर मौजूद कौरव महारथियों को धूल चटाते हुए विजय पाना, चक्रव्यूह भेदन के बाद अभिमन्यु के साथ छल करके दुर्योधन ने गले लगाने की बात करते हुए कहा कि पुत्र यदि तू अपने अस्त्र-शस्त्र फेंककर मेरे गले लग जा तो कौरवों व पांडवों की कटुता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी ।और युद्ध खत्म हो जाएगा। दुर्योधन की बात पर अभिमन्यु ने भरोसा किया और जैसे ही अपने शस्त्र छोड़े तभी चक्रव्यूह के सातों महारथियों ने उसे पकड़कर मार दिया। इस दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखों में आंखे नमः हो गयी ।
चक्र व्यूह मंच को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर सन्तोष चौधरी, सतेन्द्र सिंह, दिनेश नेगी, सुलोचना देवी दिनेश प्रसाद भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।फ़ोटो सलंग्न

