सड़क निर्माण शुरू करने को लेकर, रडुवा के ग्रामीणो ने किया चक्काजाम

खबर शेयर करें:


सड़क निर्माण शुरू करने को लेकर, रडुवा के ग्रामीणो ने किया चक्काजाम:

आन्दोलनकारी रात्रि को भी सड़क पर ही डटे रहेगे।


(राजेन्द्र असवाल) चमोली:  पोखरी विकास खण्ड मे चन्द्रशिला पट्टी  के रडुवा के ग्रामीण इंटर कॉलेज रडुवा- चांदनीखाल को सड़क  मार्ग से जोडने के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरूवार को सुबह चार बजे से पोखरी- हापला सड़क पर चांदनीखाल मे जाम लगाया गया, जो निरन्तर रात्रि को भी जारी रहते हुए दूसरे दिन भी चलेगा। चक्काजाम से  यातायात पूरी तरह अवरुद्ध रहा। हालाॅकि चक्काजाम स्थल पर थानाध्यक्ष डीएस कंडारी मय फोर्स चक्काजाम स्थल पर डटे है।एनटी हरीशचंद्र पाण्डेय व लोनिवि पोखरी के प्रभारी ईई लोनिवि गौचर -पोखरी  सुनील व लोनिवि पोखरी के सहायक अभियंता केके सिंह  की मौके पर आन्दोलनकारियो से वार्ता चल रही है,लेकिन देर शायं समाचार लिखे जाने तक कोई निर्णय नही हो पाया था।  चक्काजाम से यातायाता ठप रहेने से लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पडा। 


यही नही इस रूट पर आने वाली बारात की गाड़ियो को भी आन्दोलनकारियो  ने रोका।जो कि बाद मे दूसरे रूट से अधिक दूरी तय कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। बताते चले कि पोखरी-हापला सड़क पर चांदनीखाल से अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रडुवा को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए  15 साल पहले चांदनीखाल-रडुवा-काण्डई - रैंसू तक के लिए सड़क स्वीकृत है, लेकिन सड़क निर्माण मे खेत मालिको के विरोध का पेच फंसने के वजह से सड़क का निर्माण लंबित पड़ा है।चक्का जाम कर रहे सडक सघर्ष  समिति के अध्यक्ष  देवेंद्र बर्त्वाल ने कहा उनका चक्काजाम रात्रि से लेकर दूसरे दिन भी जारी रहेगा।ग्रामीण इन्द्रप्रकाश रडवाल, दिनेश रडवाल, पूर्व सैनिक तेजपाल बर्त्वाल, माहेश्वर बर्त्वाल, तेजराम भट्ट, आदि ग्रामीणो ने कहा कि सरकार  व लोनिवि किसी भी तरीके से इंटर कालेज  रडुवा - चांदनीखाल तक सड़क से जोड़े। उन्होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट, क्षेत्रीय  विधायक राजेंद्र सिंह भण्डारी, प्रदेश सरकार ,लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । चक्काजाम मे सघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बर्त्वाल, उपाध्यक्ष सज्जन रडवाल , जगमोहन बर्त्वाल, सहित तमाम महिलाएं एवं पुरुष  चक्काजाम मे मौजूद है। 


उधर लोनिवि पोखरी के एई केके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग पोखरी  तीन बार सर्वे  कर चुका है,उसके बाद सड़क निर्माण के लिए  टेडर किया गया है । जिस  ठेकेदार के नाम टेडर स्वीकृत हुआ है । ठेकेदार जैसे ही काम शुरू करने लगा तो खेत मालिको का  विरोध मुखर  होने के वजह से सड़क निर्माण  नही हो सका।  

खबर शेयर करें: