ग्राम पंचायत डिम्मर के ग्रामीणो ने मुख्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर पालिका कर्णप्रयाग मे सम्मलित करने की मांग की:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्र असवाल
चमोली:
जनपद चमोली के नगर पालिका कर्णप्रयाग की समीपवर्ती ग्राम पंचायत के ग्रामीणो ने ग्राम-पंचायत डिम्मर को नगर पालिका मे सम्मलित करने को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए नगर पालिका मे सम्मलित करने की मांग की है।
ज्ञापन मे कहा गया है कि ग्राम पंचायत डिम्मर का विद्यापीठ, टटासू, सैण, भभराड़ी, खिल, सुमल्टा आदि गांव की तीन हजार से अधिक जनसंख्या और चौदह सौ मतदाता वाली ग्राम पंचायत मे सम्मलित गांव विकास की मूलभूत सुविधा से अछूते है, और भविष्य मे भी कोई विकास की आस नही जग रही है। इसलिए ग्रामीण चाहते है कि उनको नगर पालिका कर्णप्रयाग मे मिलाया जाय। उन्होंने ज्ञापन मे यह भी कहा है कि सिमली से सटे हुए गांवो के नीचे पिंडर नदी के कटाव से खतरा बना है। आवादी के क्षेत्र मे पिण्डर नदी के किनारे सुरक्षा दीवार और चैकडेम बनाने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत विकास खण्ड कर्णप्रयाग वजट का अभाव वता रहे है।इसके अलावा सिमली मोटर पुल से टटेश्वर मंदिर , खिल, सुमल्टा को जाने वाला पैदल मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र का विकास अवरुद्ध पड़ा है। ज्ञापन देने मे अशोक डिमरी,पुनीत डिमरी,अनिल कुमार, हर्षवर्धन डिमरी,रविन्द्र खण्डूरी,जीपी डिमरी,शंकर दत्त व प्रकाश चन्द्र सम्मलित थे।

